नई दिल्ली। भाजपा सांसद प्रवेश सिंह ने TMC पर आरोप लगाते हुए कहा है कि बंगाल में जो कुछ भी हो रहा है वह लोकतंत्र की सेहत के लिए ठीक नहीं है। हमारी सरकार नहीं बनी मगर उसके बाद TMC के गुंड़ों द्वारा हमारे कार्यकर्ताओं के घरों में रात को महिलाओं से रेप हो रहा है और हमारे 10 कार्यकर्ताओं को जान से मार दिया गया।
आगे उन्होने कहा कि TMC के सांसदों, विधायकों और जो CM बनेगा उसे सोचना चाहिए कि जो गुंडागर्दी आप वहां कर रहे हैं जब आप बंगाल की सीमा से बाहर जाएंगे और वहां के लोगों ने वही व्यवहार आपके साथ किया तो ये लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं होगा। TMC के विधायक और सांसद अपनी सीमाओं में रहें।