गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले तालिबानी सजा सुनाई गई। यहां दबंग लोग एक दलित युवक से गाली देकर सौ बार उठक-बैठक लगाने को कह रहे हैं। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जो दबंगों ने खुद बनाकर पोस्ट किया है। पुलिस के मुताबिक, जिस लड़के से उठक बैठक करवाया जा रहा है, उसने विपक्षियों के परिवार के किसी लड़की के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया था। जिसके चलते लड़कों ने उस दलित लड़के से उठक बैठक करवाई थी। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।
वहीं इस पूरे मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक का कहना है कि, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जो बीती 19 मई का है। ये मामला थाना छपिया क्षेत्र के बखारवा गांव का है, जहां पर एक युवक को कुछ लड़के उठक बैठक करवा रहे हैं। इस मामले पुलिस को सूचना नहीं दी गई थी। उठक बैठक कर रहे लड़के ने विपक्षियों के किसी एक लड़की के साथ छेड़छाड़ की थी, जिसके चलते लड़कों ने उठक बैठक करवाया था।