Lucknow. उत्तर प्रदेश के लिए 10 मार्च का दिन बेहद खास है क्योंकि ये दिन ही तय करेगा की अगले पांच साल मुख्यमंत्री की कुर्सी पर किसका राज होगा। 10 मार्च का 8 बजे से रुझान आने शुरू हो जाएंगे। इस में राजधानी लखनऊ में वोटों की काउंटिंग को क्या तैयारियां है इस बारे में लखनऊ के ज़िलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कल सुबह 8 बजे से लखनऊ के 9 विधानसभाओं में काउंटिंग शुरू करवाई जाएगी। इन 9 विधानसभाओं के प्रत्याशियों को सूचित भी किया जा चुका है। सुरक्षा के काफी इंतज़ाम किए जा रहे हैं। मतगणना केंद्रों पर पूरी तैयारियां हो गई हैं।
मतगणना के दिन प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर ADG (क़ानून-व्यवस्था) ने बताया कि कल राज्य में विधानसभा चुनावों की मतगणना का दिन है। इसके लिए चुनाव आयोग के द्वारा जो निर्देश हैं, उसके अनुसार मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। 70,000 सिविल पुलिस, 245 कंपनी अर्द्धसैनिक बल, 69 कंपनी PSE की तैनात है। निर्देश दिए गए हैं कि सभी महत्वपूर्ण जगहों पर वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कराई जाएं। सभी जनपदों में धारा 144 लागू है।