Lucknow. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को देखते हुए शुक्रवार को मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय दलों को प्रसारण के लिए दूरदर्शन और आकाशवाणी पर जो समय दिया गया है। उसके लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में ड्रा निकाला गया।
अपर मुख्य चुनाव अधिकारी उत्तर प्रदेश ने बताया कि 7 चरणों के चुनाव को कवर करते हुए दूरदर्शन पर प्रसारण 5 फरवरी से 5 मार्च तक के बीच 16 दिन होगा जो दिन में 1 बजे से 3 बजे के मध्य किया जाएगा। आकाशवाणी पर 14 दिन का प्रसारण होगा जो प्रात: 10 बजे से 11 बजे और शाम 5:30 बजे से 7:10 मिनट तक किया जाएगा।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की तारीखों का ऐलान हो गया है प्रदेश में 403 सीटों पर 7 चरणों में मतदान होना है। पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को होगा। वहीं दूसरे चरण का मतदान 14 फरवरी, तीसरे चरण का मतदान 20 फरवरी, चौथे चरण की वोटिंग 23 फरवरी, 5वें चरण का मतदान 27 फ़रवरी, छठे चरण का मतदान 3 मार्च और 7वें और आखिरी चरण का मतदान 7 मार्च को होना है। वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी।