लखनऊ : बढ़ती महामारी के कारण बनते हालातों ने लोगों को दुख और कठिनाई की राह पर लाकर छोड़ दिया है। गरीबी व अन्य समस्याओं से जूझ रहे लोगों के लिए मुश्किलों को थोड़ा आसान बनाते हुए, स्वप्ना रेंजर्स (Swapna Rangers on street ) ने अपने घरों से बाहर निकलकर उल्लास और सुकून से हालत का जायज़ा लिया।
स्वप्ना फाउंडेशन ने 24 अगस्त, 2020 को MISSION HANDSTOGETHER नाम से एक पहल की शुरुआत की थी। जिसके तहत उन्होंने डालीगंज, निशातगंज, राजाजीपुरम, मलीहाबाद और बाराबंकी के बाढ़ ग्रसित इलाकों में कई अभियान चलाए। इन क्षेत्रों में उन्होंने रोजाना वेतन पर काम कर रहे श्रमिकों जैसे कि रिक्शा चालक, मजदूरों वे अन्य को स्वच्छता और राशन किट दिए। इसके साथ ही उन्होंने COVID-19 की लोगों तक पहुंच के बारे में जानकारी दी। अब तक कुल मिलाकर स्वप्ना फाउंडेशन ने 1300 स्वच्छता और राशन किट के साथ 800 परिवारों की मदद की है।
स्वप्ना फाउंडेशन के रेंजर्स दिन-रात इस मिशन द्वारा अपने पूरे तन और मन से काम कर रहे हैं। वे पूरी जिम्मेदारी और देखभाल के साथ मानवता की सेवा कर रहे हैं। फाउंडेशन के निदेशक ने कहा “वर्तमान महामारी की स्थिति को देखते हुए सभी गतिविधियों को उचित परिश्रम के साथ किया जाता है। हमारा उद्देश्य लोगों में जागरूकता को बढ़ाना है, साथ ही उन्हें मूलभूत आवश्यकताएं प्रदान करना है।”