New Delhi. सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी की सोमवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई। दोपहर 3 बजे सेंसेक्स 1,759 अंक गिरकर 57,325 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी भी 518.65 अंक गिरकर 17,098.45 पर कारोबार कर रहा था। दोनों ही एक्सचेंज पर करीब 5 फीसदी की गिरावट दिख रही थी। ऐसी गिरावट 2020 में कोरोना काल में देखी गई थी।
बता दें कि आज ओपनिंग के बाद शुरुआती कारोबार में दोनों ही बेंचमार्क लगातार गिरावट देख रहे हैं. बीएसई सेंसेक्स में सुबह से दोपहर डेढ़ बजे तक 1,450 अंकों तक की गिरावट आ चुकी है। दोपहर 1.33 पर सेंसेक्स 1,452.73 अंकों या 2.46% की गिरावट लेकर 57,584.45 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। वहीं, इस दौरान निफ्टी 454.70 अंकों या 2.58% फिसलने के बाद 17,162.45 पर पहुंच गया है।
बता दें कि बीते शुक्रवार को सेंसेक्स और निफ्टी में लगातार चौथे कारोबारी सत्र में गिरावट आई. चार कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स 2,271.73 अंक नीचे आया है। बीएसई सेंसेक्स 427.44 अंक यानी 0.72 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,037.18 पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई निफ्टी 139.85 अंक यानी 0.79 प्रतिशत टूटकर 17,617.15 अंक पर बंद हुआ।