नई दिल्ली। मशहूर न्यूज एंकर रोहित सरदाना की कोरोना से मौत हो गई है। उनकी खबर से पूरा मीडिया जगत स्तब्ध है। रोहित सरदाना की मौत की खबर वरिष्ठ पत्रकार सुधीर चौधरी ने दी। उन्होंने ट्वीट किया, ‘अब से थोड़ी पहले जितेंद्र शर्मा का फोन आया। उसने जो कहा सुनकर मेरे हाथ काँपने लगे। हमारे मित्र और सहयोगी रोहित सरदाना की मृत्यु की ख़बर थी। ये वायरस हमारे इतने क़रीब से किसी को उठा ले जाएगा ये कल्पना नहीं की थी। इसके लिए मैं तैयार नहीं था। यह भगवान की नाइंसाफ़ी है…। ॐ शान्ति।’
अब से थोड़ी पहले @capt_ivane का फ़ोन आया।उसने जो कहा सुनकर मेरे हाथ काँपने लगे।हमारे मित्र और सहयोगी रोहित सरदाना की मृत्यु की ख़बर थी।ये वाइरस हमारे इतने क़रीब से किसी को उठा ले जाएगा ये कल्पना नहीं की थी।इसके लिए मैं तैयार नहीं था।ये भगवान की नाइंसाफ़ी है..
ॐ शान्ति— Sudhir Chaudhary (@sudhirchaudhary) April 30, 2021
रोहित सरदाना वर्तमान में प्रमुख मीडिया चैनल आज तक से जुड़े हुए थे। इससे पहले वह लंबे समय तक ज़ी मीडिया से भी जुड़े रहे थे।