टेक न्यूज। Redmi जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने होने वाला है। जिसका टीजर सोशल मीडिया पर जारी कर दिया गया है। रेडमी जल्द ही भारत में Redmi Note 11S लॉन्च करेगा। Xiaomi के ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंट मनु कुमार ने भी इसका टीजर शेयर किया है। Redmi Note 11S को 108 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च किया जाएगा जो कि Samsung HM2 होगा। इसके अलावा फोन में 64 मेगापिक्सल का ओमनी विजन OV6480 भी जिया जा सकता है। बता दें कि Redmi Note 11 सीरीज पिछले साल चीन में लॉन्च हुई है।
ια 1s com1ng.
Are you 𝑿c𝐈ted for a 𝑵𝒐𝒕𝒆-able step up? pic.twitter.com/fB2KRH70h8
— Redmi India – ια 1s com1ng! (@RedmiIndia) January 13, 2022
Redmi Note 11S को भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) की साइट पर भी देखा गया है। फोन को मॉडल नंबर 2201117SG बताया जा रहा है। Redmi Note 11S में 8 मेगापिक्सल का Sony IMX355 अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का OV02A मैक्रो लेंस दिया जा सकता है। रेडमी नोट 11एस को मीडियाटेक प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा।