टीम इंडिया को पहला वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान कपिल देव का आज बर्थडे है। कपिल देव के बर्थडे पर रणवीर सिंह ने उन्हें विश किया है। रणवीर ने कपिल देव के साथ 3 फोटोज शेयर की हैं। रणवीर ने कपिल के साथ फोटोज शेयर करते हुए लिखा, हैप्पी बर्थडे लेजेंड…थैंक्यू हमें राह दिखाने के लिए। आपने हमें हमेशा गर्व महसूस कराया है…अब हमारी बारी है।
इसी के साथ रणवीर ने कपिल के साथ अलग-अलग फोटोज शेयर की हैं।
https://www.instagram.com/p/B69919-htMH/?utm_source=ig_web_button_share_sheet
https://www.instagram.com/p/B699rpjhtv6/?utm_source=ig_web_button_share_sheet
बता दें कि इससे पहले रणवीर ने फिल्म से अपना लुक शेयर किया था। रणवीर का ये लुक हूबहू कपिल देव जैसा लग रहा था। इस फोटो में रणवीर, टुनब्रिज वेल्स मैदान पर कपिल देव के प्रतिष्ठित ‘नटराज पोज’ में नजर आ रहे है, जहाँ कपिल देव ने 1983 के विश्व कप के सेमीफाइनल में जिम्बाब्वे के खिलाफ 175 रन बनाए थे।
https://www.instagram.com/p/B6999PjhVz-/?utm_source=ig_web_button_share_sheet
रणवीर सिंह ने कपिल देव की तरह दिखने की हर संभव कोशिश की है। बता दें कि फिल्म ’83 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ 1983 के विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम की प्रतिष्ठित जीत को फिर से जीवित किया जाएगा क्योंकि इस जीत के साथ भारत ने इतिहास बनाया था और पहली बार विश्व कप जीत कर भारत का सर गर्व से ऊपर कर दिया था।
https://www.instagram.com/p/B4tdBtcBVn9/?utm_source=ig_web_button_share_sheet
इसके साथ ही फिल्म में सुनील गावस्कर के रूप में ताहिर राज भसीन, मोहिंदर अमरनाथ के रूप में साकिब सलीम, संदीप पाटिल के रूप में चिराग पाटिल, जबकि दीपिका पादुकोण फ़िल्म में रोमी यानी कपिल देव की पत्नी की भूमिका में एक कैमियो अवतार में नजर आएंगी।
https://www.instagram.com/p/B699rpjhtv6/?utm_source=ig_web_button_share_sheet