हाथों-हाथ खरीद रहे हैं लेकिन आपको शायद ये जानकर हैरानी होगी कि इस वक्त बाजार में ढेर सारे नकली ऑक्सीमीटर बेचे जा रहे हैं। जिन्हें खरीदकर इस्तेमाल करना आपके लिए खतरनाक हो सकता है। ऐसे आज हम आपको बताएंगे की ऑक्सीमीटर खरीदते समय आपको किन- किन जरूरी बातों का ध्यान रखना है…
ऑक्सीमीटर खरीदें तो ये चीजें जरूर देखें…
सबसे पहले तो ये जान ले की ऑक्सीमीटर तीन तरह के होते हैं। फिंगरटिप पल्स ऑक्सीमीटर, हैंडहेल्ड और फेटल पल्स ऑक्सीमीटर। इसमें से सबसे ज्यादा इस्तेमाल फिंगरटिप पल्स ऑक्सीमीटर का किया जाता है। ऑक्सीमीटर खरीदते समय इसकी सटीकता पर ध्यान देना चाहिए। दुकान से खरीद रहे हैं तो वहीं चेक करें और ऑनलाइन की स्थिति में रिव्यू और ब्रांड पर ध्यान दे सकते हैं।
ऑक्सीमीटर पर क्वॉलिटी के लिए एफडीए, आरओएचएस और सीई जैसे सर्टिफिकेशन रहते हैं। इनके होने से ही डिवाइस की सटीकता, क्वॉलिटी पर भरोसा किया जा सकता है। ऑक्सीमीटर की डिस्प्ले का खास ख्याल रखें। डिस्प्ले साफ और स्पष्ट होनी चाहिए। ऑक्सीमीटर में लो बैट्री इंडिकेटर और ऑडियो-विजुअल अलार्म जैसे फीचर्स मिल रहे हैं।