ईरान की राजधानी तेहरान में एक विमान हादसे में करीब 180 यात्रियों की मौत हो गई है। समाचार एजेंसी एएफपी मुताबिक, तेहरान में यूक्रेन का एक प्लेन क्रैश हो गया, जिसमें सवार सभी 180 यात्रियों की मौत हो गई। दरअसल, यूक्रेन का एक विमान बुधवार को तेहरान के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 180 यात्री सवार थे और दस चालक दल के सदस्य थे। खबर के अनुसार विमान ने इमाम खमनेई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी।
نخستین ویدئو از سقوط هواپیمای اوکراینی اطراف شهریار pic.twitter.com/M3bZiLLryQ
— خبرگزاری ایسنا (@isna_farsi) January 8, 2020
बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी के कारण दुर्घटना होने की आशंका है। नागरिक उड्डयन के प्रवक्ता रजा जफरजादेह ने बताया कि तेहरान के दक्षिण-पश्चिमी इलाके में जांच दल मौजूद है। इसकी एक तस्वीर भी ISNA ने साझा की है। जिसमें विमान के टुकड़े जमीन पर चारों ओर पड़े हुए दिख रहे हैं। ईरान के विमानन संगठन के प्रवक्ता रेजा जफरजादेह ने बताया, ‘राष्ट्रीय उड्डयन विभाग की जांच टीम घटना की खबर मिलते ही यहां के लिए रवाना हो गई है। हम जल्द ही आगे की जानकारी देंगे।’
سلیمی، رئیس سازمان امداد و نجات جمعیت هلال احمر درباره سقوط هواپیمای اوکراینی:
*مرکز کنترل و مدیریت بحران هواپیمایی ۶:۲۲ اعلام حادثه کرد که سریعا تیمهای عملیاتی اعزام شدند
*بعید میدانم کسی در این حادثه زنده مانده باشد
*خوشبختانه به منازل مسکونی خسارتی وارد نشده است pic.twitter.com/P4L90cqIN6
— خبرگزاری ایسنا (@isna_farsi) January 8, 2020
साथ ही बता दें कि यूक्रेन अंतरराष्ट्रीय एयरलाइन की यूक्रेन 737-800 ने बुधवार सुबह उड़ान भरी थी और उसके तुरंत बाद ही वह रुक गई। ईरान के इराक में अमेरिकी बलों पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागने के कुछ घंटों बाद यह हादसा हुआ है। बता दें कि ईरान ने उसके रिवोल्यूशनरी गार्ड जनरल कासिम सुलेमानी के अमेरिकी हवाई हमले में मारे जाने के बाद यह कार्रवाई की हैं।