New Delhi. टोक्यो ओलिंपिक्स में भारत गोल्ड दिलाने वाले नीरज चोपड़ा को गणतंत्र दिवस के मौके परम विशिष्ट सेवा मेडल से नवाजा जाएगा। बता दें नीरज चोपड़ा 4 राजपूताना राइफल्स के सूबेदार हैं और टोक्यो ओलिंपिक में गोल्ड जीतने के बाद उन्हें ये सम्मान दिया जा रहा है।
बता दें परम विशिष्ट सेवा मेडल (PVSM) भारत का एक सैन्य पुरस्कार है। इस पुरस्कार का गठन 1960 में किया गया था. ये पुरस्कार शांति के लिए और सेवा क्षेत्र में सबसे असाधारण कार्य करने के लिए दिया जाता है। इसके बाद नीरज चोपड़ा ने पोलैंड में IAAF अंडर-20 चैंपियनशिप में 86.48 मीटर दूर भाला फेंक इतिहास रचा था।
गणतंत्र दिवस पर टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता 4 राजपूताना राइफल्स के सूबेदार नीरज चोपड़ा को परम विशिष्ट सेवा पदक से नवाजा जाएगा।
(फाइल फोटो) pic.twitter.com/SxBoVmmSO5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 25, 2022
इसके अलावा इस साल सैनिकों को 4 उत्तम युद्ध सेवा मेडल, 53 अति विशिष्ट सेवा मेडल, 13 युद्ध सेवा मेडल और विशिष्ट सेवा मेडल्स के तीन ‘बार’ भी दिए जाने हैं। गौरतलब है कि पहले ही किसी वीरता पुरस्कार से सम्मानित हो चुके सैनिकों को दोबारा यह पुरस्कार मेडल के तौर पर न देकर एक ‘बार’ के रूप में दिया जाता है।
बता दें कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मंगलवार शाम को 122 विशिष्ट सेवा मेडल्स, 81 सेना मेडल्स (वीरता), दो वायुसेना मेडल्स (वीरता), 40 सेना मेडल्स (ड्यूटी के प्रति समर्पण), आठ नाव सेना मेडल्स (ड्यूटी के प्रति समर्पण) और 14 वायुसेना मेडल्स (ड्यूटी के प्रति समर्पण) वितरित करेंगे।