भोपाल। भारत सरकार का केंद्रीय दल शुक्रवार को मध्य प्रदेश पहुंचा। इस बात की जानकारी मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी। सीएम शिवराज ने बताया, बाढ़ के कारण फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है, मकान ढह गए हैं और कई गांव पूरी तरह से डूब चुके हैं। प्रारंभिक आंकलन के अनुसार लगभग 9500 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। सर्वे जारी है नुकसान आगे और बढ़ सकता है। सीएम शिवराज ने कहा, सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि किसानों की फसलों की क्षति का आंकलन कर राहत राशि और फसल बीमा मिलाकर नुकसान की भरपाई कर दी जाए।
इसी के साथ ही सीएम शिवराज ने कोरोना पर भी जानकारी दी। सीएम शिवराज ने कहा, मैंने दोबारा विस्तार से कोरोना को लेकर समीक्षा की है। प्रदेश में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। हमारे अधिकारी संजय शुक्ला ऑक्सीजन की आपूर्ति की लगातार मॉनिटरिंग करेंगे। हमने दूसरे राज्यों से भी चर्चा की है और लॉन्ग टर्म ऑक्सीजन सप्लाई के लिए योजना बनाई है।