लखनऊ। लखनऊ के जॉइंट पुलिस कमिश्नर (लॉ एंड आर्डर) पीयूष मोर्डिया ने शनिवार सुबह थाना सरोजिनी नगर अंतर्गत पुरानी चुंगी पर ट्रकों से अवैध वसूली करते हुए होम गार्डों को पकड़ने पर उचित कानूनी कार्रवाई के लिए थानाध्यक्ष को दिशा निर्देश दिए। ट्रकों से अवैध वसूली की सूचना पर जेसीपी कानून व्यवस्था पीयूष मोर्डिया ने शनिवार को सरोजनीनगर इलाके में छापेमारी की। पुरानी चुंगी के पास ट्रकों से अवैध वसूली करते हुए दो होमगार्ड पकड़े गए। जबकि एक सिपाही भाग गया है। दोनों होमगार्डों को नगर थाने पहुंचाया गया। वहां उनसे पूछताछ की गई।
Jt.CP L&O @PiyushMordia के द्वारा आज सुबह थाना सरोजिनी नगर अंतर्गत पुरानी चुंगी पर ट्रकों से अवैध वसूली करते हुए होम गार्डों को पकड़ने पर उचित कानूनी कार्रवाई के लिए थानाध्यक्ष को दिए दिशा निर्देश ।@lkopolice @dgpup @CMOfficeUP @UPGovt pic.twitter.com/M0QqeojxTX
— Jt.CP L&O LUCKNOW (@LoJcp) April 9, 2022
जेसीपी कानून व्यवस्था पीयूष मोर्डिया ने शनिवार सुबह 9:00 बजे के करीब सरोजनीनगर के पुरानी चुंगी चौराहे पर छापेमारी की। सादी वर्दी में पहुंचे पीयूष मोर्डिया ने ट्रकों से वसूली करते हुए पुलिसकर्मियों को पकड़ा जिसमें दो होमगार्ड और एक सिपाही शामिल थे। पुलिस ने होमगार्डों को तो पकड़ लिया लेकिन सिपाही भाग निकला। जेसीपी के मुताबिक दोनों होमगार्ड ट्रकों से वसूली कर रहे थे। दोनों को सरोजनीनगर थाने में ले जाकर पूछताछ की जा रही है। फरार सिपाही की भी तलाश की जा रही है।