लखनऊ। राजधानी में कोरोना का संक्रमण तेजी पैर पसार रहा है। ऐसे में कई अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं बंद कर दी गई है। जिसकी वजह से आम मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी को देखते हुए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की लखनऊ शाखा ने मोबाइल पर चिकित्सीय सलाह और मदद के लिए डॉक्टरों की लिस्ट जारी की है। जिसमें आम जनता सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक हेल्पलाइन सेवा का लाभ ले सकती है।
बता दें कि इस सेवा के माध्यम से जनता सामान्य रोगों से सम्बंधित अपनी समस्याओं का निवारण फ़ोन पर ही पा सकेगी। आम लोग स्वास्थ्य से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी के इन डॉक्टरों से प्राप्त कर सकते हैं। बता दें कि इस हेल्पलाइन में 11 चिकित्सकों का पैनल गठित किया गया है।
डॉक्टरों की लिस्ट-
1. डॉ आशुतोष शर्मा – 8418930911
2. डॉ नईम अहमद शेख – 9616633000
3. डॉ. प्रज्ञा खन्ना – 7311148300
4. डॉ शाश्वत विद्याधर – 9532993071
5. डॉ. अंकित कटियार – 8808901755
6. डॉ. अनामिका पाण्डेय – 7234044555
7. डॉ. उत्कर्ष बंसल – 9453450145
8. डॉ. मोहिता भूषण – 9670966888
9. डॉ. यशपाल सिंह – 8601260267
10. डॉ प्रांजल अग्रवाल – 9415023972
11. डॉ. पी.के. गुप्ता – 9415541789
12.डाँ मनोज गोविला 9415023444