मेष राशि वालो में आशा-निराशा के भाव मन में रहेंगे। मन अशांत रहेगा। लेकिन नौकरी में अफसरों के सहयोग से तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी।
वृष राशि वाले आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। मानसिक शांति रहेगी। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
मिथुन राशि वालो में धैर्यशीलता में कमी आएगी। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आय में कठिनाइयां आ सकती हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी। संचित धन में कमी आएगी।
कर्क राशि वाले किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। -परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती हैं। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। संतान के दायित्य की पूर्ति होगी।
सिंह राशि वालो में मानसिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। आय में कमी एवं खर्चों में वृद्धि की स्थिति रहेगी। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे।
कन्या राशि वालो में आत्मविश्वास में कमी आएगी। वाणी में सौम्यता रहेगी। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। माता-पिता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
तुला राशि वालो को संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। मन में शांति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।
वृश्चिक राशि वालो में आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। लेकिन अति उत्साही होने से बचें। मानसिक शांति तो रहेगी। लेकिन स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है।
धनु राशि वाले के जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। संतान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।
मकर राशि वाले परिवार के साथ यात्रा-देशाटन के लिए जा सकते हैं। मन अशांत रहेगा। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। बातचीत में संयत रहें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आय में वृद्धि होगी।
कुंभ राशि वालो में मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन धैर्यशीलता में कमी भी रहेगी। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। लेकिन अति उत्साही होने से बचें। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। आय में वृद्धि तो होगी, लेकिन खर्च भी बढ़ेंगे।
मीन राशि वालो की नौकरी में परिवर्तन की संभावना रही है। परिवार से दूर हो सकते हैं। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। किसी भवन या सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं।