लखनऊ। राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह के निधन के बाद अब उनके बेटे जयंत चौधरी को पार्टी की कमान सौंप दी गई है। मंगलवार को हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में जयंत चौधरी के नाम पर मुहर लग गई। हालांकि कोरोना के चलते कार्यकारिणी की बैठक वर्चुअल रखी गई थी। बैठक की शुरुआत में अजित सिंह की कोरोना संक्रमण के कारण हुई मृत्यु पर शोक जताया गया। इस दौरान सभी नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद जयंत चौधरी को रालोद का नया अध्यक्ष चुना गया।
माननीय जयंत चौधरी जी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की वर्चुअल बैठक में सर्वसम्मति से राष्ट्रीय लोकदल का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनें जाने पर बधाई और शुभकामनाएं।
आप के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोकदल गाँव-किसान व गरीबों के हितों के लिए संघर्ष करता रहेगा। #JayantChaudhary #RLD pic.twitter.com/S8kX5nkOAS— Rashtriya Lok Dal (@RLDparty) May 25, 2021
आपको बता दें कि आरएलडी के मुखिया रहे चौधरी अजित सिंह का 6 मई कोरोना संक्रमण के चलते निधन हो गया था। इसके बाद से ही यह पद खाली था, जिसके बाद चर्चा चल रही थी कि यह पद उनके बेटे जयंत चौधरी को ही दिया जाएगा। जिसपर आज मुहर लग गई। इससे पहले जयंत चौधरी पार्टी के उपाध्यक्ष का पद संभाल रहे थे।