New Delhi. भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 22,000 के करीब मामले दर्ज़ किए गए हैं। आज भी देश में हर रोज़ औसतन 20,000 के करीब मामले आ रहे हैं। पिछले हफ्ते 56 प्रतिशत कोविड मामले केरल से दर्ज़ किए गए हैं। वहीं, 5 राज्य ऐसे हैं जहां अभी भी 10,000 से ज़्यादा सक्रिय मामले बने हुए हैं। केरल में 1,22,000 के करीब सक्रिय मामले हैं। महाराष्ट्र में 36,000 के करीब सक्रिय मामले हैं। तमिलनाडु, मिज़ोरम और कर्नाटक में भी सक्रिय मामले अधिक संख्या में हैं। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने दी है।
लव अग्रवाल ने बताया कि हम अभी यह ना समझे की कोविड ख़त्म हो चुका है। हमारे सामने कोविड की कई सारी चुनौतियां हैं और हमें उसपर काम करने की ज़रूरत है। हमें अभी भी कोविड व्यवहार को बनाए रखना है।
बता दें कि भारत में भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 22,431 नए मामले सामने आए हैं। जबकि, 24,602 लोगों की रिकवरी हुईं। वहीं इस संक्रमण से 24 घंटे में 318 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। देश में कोरोना के कुल मामले 3,38,94,312 हैं। जबकि सक्रिय मामले 2,44,198 हैं। देश में इस संक्रमण से अबतक कुल 3,32,00,258 लोगों की रिकवरी हुई है। वहीं देश में कोरोना से अबतक कुल 4,49,856 लोगों की मौत हुई है।वहीं कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 92,63,68,608 है।