New Delhi. भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 14,348 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 13,198 लोग डिस्चार्ज हुए और 805 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई है। देश में कोरोना के कुल मामले 3,42,46,157 है। वहीं सक्रीय मामलों की संख्या 1,61,334 है। देश में इस संक्रमण से अबतक कुल 3,36,27,632 लोग डिस्चार्ज किए गए हैं। वहीं इस संकमण से अबतक कुल 4,57,191 लोगों ने दम तोड़ दिया है।
केंद्रीय स्वास्थय मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कल कोरोना की 74 लाख 33 हजार 392 डोज दी गईं। जिसके बाद देश में अबतक 104 करोड़ 82 लाख 966 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने बताया है कि भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 12 लाख 84 हजार 552 सैंपल टेस्ट किए गए। जिसके बाद कल तक कुल 60 करोड़ 57 लाख 82 हजार 957 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।