New Delhi. भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना (Corona) के 18,987 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 19,808 लोग डिस्चार्ज हुए है। 24 घंटे में इस संक्रमण से 246 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई। भारत में कोरोना के कुल मामले 3,40,20,730 हैं। जबकि सक्रिय मामले 2,06,586 है। वहीं कुल डिस्चार्ज लोगों की संख्या 3,33,62,709 है। देश में कोरोना से अबतक कुल 4,51,435 लोगों की मौत हो गई है।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, 13 अक्टूबर तक पूरे देश में कुल 58,76,64,525 कोरोना के नमूनों की जांच की गई है। इनमें से कल 13,01,083 नमूनों की जांच की गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि देश में कल कोरोना वायरस वैक्सीन की 35 लाख 66 हजार 347 डोज़ दी गईं. जिसके बाद वैक्सीन की डोज का आंकड़ा बढ़कर अब 96 करोड़ 82 लाख 20 हजार 997 हो गया है।