नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 1,73,790 नए मामले सामने आए हैं। इन आंकड़ों के बाद देश में अब कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,77,29,247 हो गई है। वहीं 3,617 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,22,512 हो गई है। जबकि 2,84,601 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,51,78,011 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 22,28,724 है। वहीं, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 30,62,747 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 20,89,02,445 है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कोरोना वायरस के 1.73 लाख नए मामलों के साथ, देश में कोरोना वायरस के नए मामलों में गिरावट जारी है। पिछले 45 दिनों में आज कोरोना वायरस के सबसे कम नए मामले आए हैं। पिछले 24 घंटे में 2,84,601 मरीज़ कोरोना वायरस से ठीक हुए हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 20,80,048 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 34,11,19,909 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।