दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने सफदरजंग अस्पताल का दौरा कर वहां करोना की तैयारियों का जायजा लिया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, सफदरजंग अस्पताल में DRDO की सहायता से नया PSA प्लांट स्थापित किया गया है। AIIMS और RML के बाद यह तीसरा प्लांट है, बाकी 2 भी जल्द समर्पित हो जाएंगे। एक महीने के अंदर सफदरजंग में इससे दोगुनी क्षमता वाला 2 मीट्रिक टन का एक और प्लांट स्थापित हो रहा है।
डॉ. हर्षवर्धन ने बताया कि आज यहां CSIR की प्रतिष्ठित लैबोरेटरी की सहायता से एक अस्थाई अस्पताल जिसमें 46 बेड होंगे जिनमें 32 बेड ICU के और 14 बेड होंगे। इसे विकसित करने में थोड़ी देरी हुई है लेकिन बहुत जल्दी ये अस्थाई अस्पताल भी प्रारंभ हो जाएगा।