चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए गांधी- नेहरू परिवार की संपत्तियों की जांच के आदेश दिए हैं। राज्य के मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा ने शहरी स्थानीय निकाय विभाग को संपत्तिओं की जांच करने को कहा है। सरकार का आरोप है कि 2005 के बीच गांधी नेहरू परिवार के नां पर हरियाणा में कई संपत्तियां जुटाई गई थीं।
बता दें कि केंद्र सरकार की ओर से हरियाणा सरकार को राजीव गांधी फाउंडेशन, राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट और इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट से जुड़ी संपत्तियों की जांच का आदेश दिया गया है। जिसकी जिम्मेदारी शहरी स्थानीय निकाय विभाग के अधिकारियों को सौंपी गई है।
वहीं, गांधी-नेहरू परिवार से जुड़े ट्रस्ट की जांच पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोला है। राहुल ने कहा, पीएम मोदी को लगता है कि पूरी दुनिया उनके जैसी ही है। उन्हें लगता है हर किसी की क़ीमत होती है या डराया जा सकता है। वो कभी नहीं समझेंगे कि जो सच के लिए लड़ते हैं, उन्हें खरीदा और डराया नहीं जा सकता।