अक्सर लोग रात को खाना खाने के बाद फलों का सेवन करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि इससे आप कई तरह की बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स बताने जा रहे हैं जिससे आप बीमार नहीं पड़ेंगे। अगर आप अपने शरीर को हेल्दी बनाएं रखना चाहते है, तो रात को फल खाने से पहले यहां बताएं गए बातों को जरूर अमल करें।
रात को फल खाते समय ध्यान रखने वाली बातें-
यदि आपको रात में भूख लगने की आदत है, तो आप केला, सेब और नाशपाती जैसे फाइबर युक्त फलों का सेवन कर सकते हैं। भोजन करने के कुछ अंतराल बाद ही इन फलों का सेवन करना लाभकारी माना जाता है। लेकिन ध्यान रहे कि आप रोज रात को खाना खाने के बाद केला का सेवन न करें क्योंकि विशेषज्ञ का मानना है कि इससे आपका वजन तेजी से बढ़ता है। विशेषज्ञों के अनुसार रात के भोजन के बाद सोने से पहले केला खाना लाभकारी होता है।
आपको बता दें कि अनानास और संतरे जैसे फल में एसिड की मात्रा अधिक होती है। जो हमारे शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। जो व्यक्ति एसिड रिफ्लक्स से ग्रसित है, वैसे व्यक्ति को रात में भूलकर इन फलों का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। यदि आप डायबिटीज के पेशेंट है, तो रात में फल का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।