नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी को बुधवार को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल, कांग्रेस के पांच विधायक भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए हैं। ये पांचों विधायक हाल ही में कांग्रेस से इस्तीफा दे चुके हैं। इसमें मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री ओकाराम इबोबी सिंह के भतीजा का भी नाम शामिल हैं। जिस वक्त ये सभी नेता भाजपा में शामिल हुए इस वक्त भाजपा के महासचिव राम माधव, उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा और मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह मौजूद रहे।
बता दें कि भाजपा में शामिल होने वाले विधायक पिछले दिनों बहुमत परीक्षण के दौरान अनुपस्थित रहे थे। इसकी बाद उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। तभी से उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई थीं।