नई दिल्ली : कर्नल सरफराज सिंह, अनिता देवी, सत्येंद्र सिंह और गजानंद यादव सहित आठ लोगों को राष्ट्रीय साहस पुरस्कार दिया जाएगा। 29 अगस्त को खेल दिवस के दिन राष्ट्रपति भवन में वर्चुअल समारोह के जरिए इन लोगों को यह पुरस्कार दिया जाएगा। खेल मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान में बताया कि इस साल तेनजिंग नोर्गे साहस पुरस्कार से आठ लोगों को सम्मानित किया जाएगा।
अनिता देवी, कर्नल सरफराज सिंह, ताका तामुत, नरेंद्र सिंह और केवल हिरेन कक्का को भूमि साहस पुरस्कार दिया जाएगा जबकि सत्येंद्र सिंह को जल साहस अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। इनके अलावा गजानंद यादव को वायु साहस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा जबकि स्वर्गीय मगन बिस्सा को लाइस टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया जाएगा।