लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 3,278 नए मामले सामने आए हैं। वहीं प्रदेश में ठीक होकर डिस्चार्ज होने वालों की संख्या 6,995 है। इसी के साथ ही यूपी में सक्रिय मामलों की कुल संख्या घटकर 58,270 रह गई है। यह 30 अप्रैल के हमारे पीक के मुकाबले 81.26% कम है। वहीं पिछले 24 घंटों में 188 लोगों की मौत हुई है। यह जानकारी उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने दी है।
इसी के साथ ही यूपी में कोरोना का रिकवरी रेट 95.4% हो गया है। कल कुल पॉजिटिविटी 1.1% रही है। पिछले 24 घंटों में 3,47,821 टेस्ट किए गए। इनमें से 1,59,000 से अधिक RTPCR टेस्ट हुए जो कि एक रिकॉर्ड है। इसी के साथ ही प्रदेश में अब तक 1,36,81,405 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज़ और 33,93,753 लोगों को दूसरी डोज़ दी जा चुकी है। अब तक कुल मिलाकर 1,70,74,158 डोज़ दी जा चुकी है।