नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 48,698 नए मामले आने आए हैं। इन आंकड़ों के बाद देश में अब कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,01,83,143 हो गई है। इसी के साथ ही 1,183 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,94,493 हो गई है। वहीं, 64,818 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,91,93,085 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 5,95,565 है। इसी के साथ ही देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 61,19,169 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 31,50,45,926 हुआ।
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कोरोना वायरस के सक्रिय मामले कुल मामलों के 1.97% हैं। रिकवरी रेट बढ़कर 96.72% हो गया है और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.79% है। वहीं, पश्चिम बंगाल भाजपा नेता शुवेंदु अधिकारी ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन को पत्र लिखकर केंद्रीय एजेंसियों से कोलकाता वैक्सीन फ्रॉड मामले की जांच करने की मांग की है।