नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, पार्टी के 23 वरिष्ठ नेताओं ने सोनिया गांधी को पत्र लिखा है। जिसमें संगठन में बदलाव की मांग की गई है। यह खत पांच पूर्व मुख्यमंत्रियों, कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) के सदस्य, सांसद और एक दर्जन से अधिक पूर्व केंद्रीय मंत्रियों ने लिखा है।जिसके बाद चर्चा चल रह ही है कि सोनिया गांधी कांग्रेस का अध्यक्ष पद छोड़ सकती हैं।
खबरों की माने तो सोमवार सुबह करीब 11 बजे सीडब्ल्यूसी की बैठक होनी है। इसमें कई नेता अपने विचार व्यक्त करेंगे। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार पत्र में लिखा है कि भाजपा लगातार आगे बढ़ रही है, पिछले चुनावों में युवाओं ने नरेंद्र मोदी को वोट दिए। बताया जा रहा है कि लगभग 15 दिन पहले भेजे गए खत में बदलाव का ऐसा एजेंडा दिया गया है जिसकी बातें मौजूदा नेतृत्व को चुभ सकती हैं।
वहीं, पार्टी नेताओं का कहना है कि राहुल गांधी के ट्वीट्स पर युवा काफी आकर्षित हो रहे हैं। जिनपर सत्तारूढ़ भाजपा पलटवार कर रही है उन्हें पार्टी में किसी से चर्चा किए बिना किया गया। उनका मानना है कि चीनी आक्रमण जैसे मुद्दों पर किए गए ट्वीट्स अपरिपक्व हैं। वहीं कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी का एक साल का कार्यकाल इसी महीने पूरा हो रहा है और पार्टी का एक गुट राहुल को दोबारा अध्यक्ष बनाना चाहता है।