Varanasi. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा रविवार को वाराणसी दौरे पर हैं। यहां उन्होंने किसान न्याय रैली को संबोधित किया। इस दौरौन प्रियंका गांधी ने केंद्र की मोदी और राज्य की योगी सरकार को जमकर धेरा। प्रियंका गांधी ने लखीमपुर खीरी हिंसा पर योगी सरकार को जमकर घेरा। प्रियंका गांधी ने कहा कि गृह राज्यमंत्री के बेटे ने किसानों को कुचल दिया। मैंने लखीमपुर जाने की कोशिश की तो हर तरफ पुलिस की घेराबंदी थी। लेकिन अपराधी को पकड़ने के लिए कोई नहीं निकला। इस देश के गृह राज्य मंत्री के बेटे ने अपनी गाड़ी के नीचे 6 किसानों को निर्ममता से कुचल दिया और सब परिवार ये कहते हैं कि हमें मुआवज़ा नहीं न्याय चाहिए। लेकिन हमें न्याय दिलाने वाला इस सरकार में नहीं दिख रहा है।
प्रियंका गांधी ने कृषि कानूनों का जिक्र कर कहा कि मोदी जी के अरबपति मित्रों ने पिछले साल हिमाचल से सेब को 88 रुपये प्रतिकिलो खरीदे थे। लेकिन इस बार जब लागत महंगी है तो वही सेब 77 रुपये प्रति किलो खरीद रहे हैं। वो अपने मन से सेब के दाम तय कर रहे हैं। इससे किसानों का भला हुआ क्या?
LIVE: 'Kisan Nyay Rally' in Varanasi, Uttar Pradesh.#KisanKoNyayDo https://t.co/skUTyEkDvd
— Congress (@INCIndia) October 10, 2021