Jaipur. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पांच राज्यों में हुए चुनाव में कांग्रेस को मिली हार पर कहा कि चुनाव में हार-जीत होती है, एक समय BJP ने 542 में से केवल 2 सीटें जीती थी। लोग गुमराह हो रहे हैं क्योंकि ये (BJP) धर्म की राजनीति करती हैं, आज नहीं तो कल ये बात देश वासियों को ज़रूर समझ आएगा। इंदिरा गांधी ने अपनी जान दे दी लेकिन खालिस्तान नहीं बनने दिया।
सीएम गहलोत ने कहा कि हमारा रास्ता तो एकता, अखंडता का है और एक रास्ता इनका (भाजपा) है धर्म और ध्रुवीकरण का। PM और केजरीवाल एक जैसा बोलते हैं। ये आग लगाना काफी आसान काम होता है लेकिन उसे बुझाना काफी मुश्किल है। राहुल गांधी को अध्यक्ष बनना चाहिए पार्टी एकजुट रहेगी।