लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रदेशभर के जिलाधिकारियों से एक नई जानकारी मांगी है। इसमें प्रदेश के जिलाधिकारियों से कहा गया है कि वह अपने- अपने जिले का वह डाटा बताएं, जिसमें ब्राह्मणों ने शस्त्र लाइसेंस के लिए आवेदन किया था और उनमें से कितने लोगों को लाइसेंस दिए गए है। बता दें कि अभी हाल ही में बीजेपी के विधायक देवमणि त्रिपाठी ने ब्राह्मणों पर हो रहे हमलों, एनकाउंटर, हत्याओं पर सवाल उठाते हुए सरकार से ये जानकारी मांगी थी। इसी के आधार पर सरकार ने ये जानकारी मांगी है।
प्रदेश की योगी सरकार ने जिलाधिकारियों पूछा है कि अब तक कितने ब्राह्मणों ने शस्त्र के लाइसेंस के लिये आवेदन दिया है और कितने लोगों को शस्त्र लाइसेंस दिया गया है। इस मामले में जिलाधिकारियों को एक पत्र भी भेजा गया है। हलांकि, इसमें विवाद होने की आशंका के चलते प्रशासन ने बाद में इस जानकारी की मांग को निरस्त कर दिया। अब इस संभावित राजनीति की आशंका के चलते सरकार और प्रशासन दोनों ही ऐसी किसी बात से इनकार कर रहे हैं। वहीं विधायक इंद्रमणि त्रिपाठी भी किसी भी तरह के कमेंट करने से बच रहे है।