Lucknow. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शुक्रवार को उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। बीजेपी ने कुल 85 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। इसमें 14 महिला उम्मीदवारों को टिकट मिला है। इस लिस्ट में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुई थी रायबरेली के सदर से विधायक अदिति सिंह का भी नाम शामिल।
भाजपा ने आगामी उत्तर प्रदेश चुनावों के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है। (2/2) pic.twitter.com/zHHI5uurh2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 21, 2022
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की तारीखों का ऐलान हो गया है प्रदेश में 403 सीटों पर 7 चरणों में मतदान होना है। पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को होगा। वहीं दूसरे चरण का मतदान 14 फरवरी, तीसरे चरण का मतदान 20 फरवरी, चौथे चरण की वोटिंग 23 फरवरी, 5वें चरण का मतदान 27 फ़रवरी, छठे चरण का मतदान 3 मार्च और 7वें और आखिरी चरण का मतदान 7 मार्च को होना है। वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी।