Lucknow. बहुजन समाज पार्टी ने कांशीराम की पुण्यतिथि पर अपना चुनावी शंखनाद कर दिया है। पुण्यतिथि पर आयोजित रैली को संबोधित करते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि मैं चुनाव आयोग को लिखूंगी कि चुनाव से 6 महीने पहले सभी सर्वे पर रोक लगे। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मामले में ऐसा हुआ था। बीजेपी पार्टी की मशीनरी अपने पक्ष में हवा बनाने की कोशिश कर रही है। वो हिन्दू-मुस्लिम को भड़काने की कोशिश करेगी।
बसपा सुप्रीमो ने कहा, BJP, SP, कांग्रेस, AAP वोट के लिए जनता से वादे कर रही हैं जो हवा हवाई है। उनमें रत्तीभर भी दम नहीं है। विरोधी पार्टियां चुनावी घोषणापत्रों में कुछ ज्यादा ही प्रलोभन भरे चुनावी वादे करने वाली हैं। हमारी सरकार बनने पर इस बार सबसे ज़्यादा जोर यहां के गरीब और बेरोज़गार नौजवानों को रोटी रोजी के साधन उपलब्ध कराने पर होगा। इसबार यही हमारी पार्टी का मुख्य चुनावी मुद्दा भी होगा। केंद्र और राज्य की जो भी योजनाएं चल रही हैं उन्हें बदले की भावना से रोका नहीं जाएगा।