औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में दूल्हे की नजर कमजोर होने की वजह से दुल्हन ने शादी से साफ तौर पर इंकार कर दिया। लड़की के पिता ने बताया कि मुझे क़रीब 5 लाख रुपये का नुकसान हो गया। FIR दर्ज कराई है, पुलिस ने अब तक कुछ कार्रवाई नहीं की है।
मेरे मां-बाप को धोखे में रखा गया, ये बताया ही नहीं गया कि लड़के की आंखों में कोई दिक्कत है। बारात के दिन पता चला कि चश्मा हटा दें तो वो बिल्कुल नहीं चल पाएगा। जो खर्चा हुआ है और सामान गया है, वो वापस मिले: अर्चना, दुल्हन https://t.co/Q5Kn9nM9jd pic.twitter.com/0TUsggXbbJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 25, 2021
वहीं इस मामले पर लड़की ने कहा कि मेरे मां-बाप को धोखे में रखा गया, ये बताया ही नहीं गया कि लड़के की आंखों में कोई दिक्कत है। बारात के दिन पता चला कि चश्मा हटा दें तो वो बिल्कुल नहीं चल पाएगा। जो खर्चा हुआ है और सामान गया है, वो वापस मिले।