लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश की योगी सरकार पर गेहूं खरीद के फर्जी आंकड़े पेश करने का आरोप लगाया है। सपा अध्यक्ष ने कहा है कि बिचौलियों को मदद पहुंचाने के लिए क्रय केंद्रों पर किसानों से गेहूं नहीं खरीदा जा रहा है। किसान औने-पौने दाम पर अपनी फसल बेचने को मजबूर हैं।
अखिलेश यादव ने कोरोना संकट से प्रदेश के हालात बेकाबू हो चुके हैं। अस्पतालों व श्मशान स्थलों पर लाइन लगी है। अधिकारी झूठे आंकड़े पेश कर रहे हैं। कोरोना नियंत्रण में सरकार के हाथ-पांव फूल रहे हैं। मुख्यमंत्री अनिर्णय की स्थिति में हैं। आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, किसान बेहाल हैं।