नयी दिल्ली। भारत ने थॉमस कप बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में 14 बार के चैंपियन इंडोनेशिया के खिलाफ को परास्त करके गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। इस मुकाबले से शुरुआती तीनों मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों ने इंडोनेशियाई खिलाड़ियों के छक्के छुड़ा दिए। भारतीय पुरुष टीम के लिए लक्ष्य सेन ने एंथोनी गिंटिंग को 65 मिनट में 8-21, 21-17, 21-16 से हराया। इसके बाद डब्ल्स में भी भारत ने शानदार खेल दिखाया। इस दौरान चिराग शेट्टी और सात्विक साईराज की जोड़ी ने मुकाबला अपने नाम किया और अंतत: किंदांबी श्रीकांत ने बाजी मारी। उन्होंने जोनाथन क्रिस्टी को 21-15, 23-21 से हराया।

14 बार की चैंपियन इंडोनेशिया को 3-0 से हराया, PM मोदी ने दी बधाई
May 15, 2022 27 Views