प्रधानमंत्री मोदी ने त्रिपुरा के लोगों को एक ज्योतिषीय सलाह दी थी। अब आपको माणिक नहीं चाहिए, माणिक से मुक्ति ले लो। अब आपको जरूरत है हीरे की। लोगों ने प्रधानमंत्री की वो सलाह मान ली और माणिक को उतार फेंका। लेकिन महज चार साल बाद एक बार फिर माणिक की त्रिपुरा के सीएम पद पर ताजपोशी होने जा रही है। लेकिन लेफ्ट के माणिक सरकार नहीं बल्कि बीजेपी के माणिक साहा की। माणिक साहा त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री होंगे। सूत्रों के अनुसार कहा जा रहा है कि बिप्लब देव को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

बिप्लब देव बन सकते हैं प्रदेश अध्यक्ष
May 14, 2022 32 Views