New Delhi. दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधा है। सिसोदिया ने कहा है कि भाजपा हिमाचल प्रदेश में जयराम ठाकुर को हटाकर अनुराग ठाकुर को मुख्यमंत्री बनाना चाहती है। भाजपा को उनकी नाकामी याद आ गई है और उन्हें पता चल गया है कि CM जयराम ने जनता लिए कुछ नहीं किया है।
सिसोदिया ने कहा, भाजपा हिमाचल प्रदेश में जयराम ठाकुर को हटाकर अनुराग ठाकुर को मुख्यमंत्री बनाना चाहती है। भाजपा को उनकी नाकामी याद आ गई है और उन्हें पता चल गया है कि CM जयराम ने जनता लिए कुछ नहीं किया है। भाजपा चेहरे बदल लेगी लेकि साढ़े साल जो जनता की उम्मीदों को तोड़ा गया है अब जनता भाजपा को याद नहीं करने वाली है। जनता अब केजरीवाल जी को मौका देना चाहती है।
वहीं, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के इस बयान पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि क्या यह उनसे पूछकर तय होगा? मैं यह जानना चाहता हूं कि इसमें उनको क्या लाभ हो रहा है? अरविंद केजरीवाल आए थे और आकर चले गए। अपनी उम्मीद के विपरीत उनको नज़ारा देखने को मिला। मैं सिरे से इस बात को (नेतृत्व परिवर्तन को) खारिज करता हूं।