Lucknow. देश भर में आज यानी शुक्रवार (1 अप्रैल 2022) से एलपीजी सिलेंडर के नये रेट जारी कर दिए गए हैं। इस बार LPG गैस सिलेंडर 250 रुपये महंगा हो गया है। हालांकि यह वृद्धि कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में हुई है। बता दें कि 19 किलो के कमर्शियल रसोई गैस एलपीजी की कीमत में 250 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई। आज से इसकी कीमत 2253 रुपये होगी। हालांकि घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई हैं।
दिन पर दिन बढ़ रही महंगाई की मार, अबकी बार बढ़े कमर्शियल सिलेंडर के दाम।
आज से कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर एक झटके में ₹250 हुआ महंगा, 2253 रुपए हुई कीमत।
महंगाई कम कर जनता को राहत देने के बजाय, रोज महंगाई बम फोड़ रही है "डबल इंजन" भाजपा सरकार। pic.twitter.com/CXaTwlsC2Q
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) April 1, 2022
एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ने पर समाजवादी पार्टी ने हमला बोला है। सपा ने ट्वीट कर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार सुबह अपने एक ट्वीट में लिखा, “दिन पर दिन बढ़ रही महंगाई की मार, अबकी बार बढ़े कमर्शियल सिलेंडर के दाम. आज से कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर एक झटके में ₹250 हुआ महंगा, 2253 रुपए हुई कीमत. महंगाई कम कर जनता को राहत देने के बजाय, रोज महंगाई बम फोड़ रही है डबल इंजन भाजपा सरकार.”