अल्मोड़ा:- जिले में जंगल की आगर रुकने का नाम नहीं ले रही है। अब तक 819 हेक्टेयर जंगल राख हो चुके है। वन विभाग स्थानीय लोगों के साथ आग को नियंत्रित करने की कोशिश में लगा हुआ है। वहीं वन्य जीव जंतुओं और संरक्षित प्रजाति के पेड़-पौधों को हुए नुकसान का डाटा किसी के पास नहीं है।
मंगलवार को भी जिले के सोमेश्वर, हवालबाग, लमगड़ा, द्वाराहाट, सल्ट, भिकियासैण आदि के जंगलों में आग लगने का दौर जारी रहा। आग की सात घटनाओं में 19 हेक्टेयर जंगल जलकर राख हो चुका है। अब तक सायल कनजर्वेशन रानीखेत में 24 हे. अल्मोड़ा वन प्रभाग में 583 हे. व सिविल सोयम अल्मोड़ा में 212 हेक्टेयर जंगल जलकर राख हो चुका है। नुकसान का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। वन विभाग ने अब तक कुल 24 लाख नुकसान का आंकलन किया गया है।
वहीं जंगल की आग को काबू करने के लिए वन विभाग स्थानीय लोगों के साथ जुटा पड़ा हुआ है। जगह-जगह युवक, महिला मंगल दलों के साथ पुलिस फोर्स, ग्राम प्रहरी आदि भी इस कार्य में लगे हुए है। वन विभाग जागरुकता अभियान भी चला रहा है। लोगों से जंगल में आग ना लगाने और सामुदायिक सहयोग से बुझाने की अपील कर रहा है।