नई दिल्ली:- बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले अपने वजन पर कड़ी मेहनत की थी। साल 2012 में फिल्म ‘इश्कजादे’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाले अर्जुन कपूर काफी मोटे थे, लेकिन फिल्मों में आने के बाद अर्जुन कपूर ने अपनी फिटनेस पर खूब ध्यान दिया और आज वह बॉलीवुड के सबसे फिटेस्ट एक्टर्स में से एक हैं। हालांकि अब गुंडे एक्टर अर्जुन कपूर ने कुछ ऐसा किया जिसकी तारीफ सिर्फ फैंस नहीं बल्कि बॉलीवुड सितारे करते भी नहीं थक रहे हैं। अर्जुन कपूर ने 15 महीने में खूब पसीना बहाकर अपने ट्रांसफोर्मेशन से हर किसी को हैरान कर दिया
अर्जुन कपूर ने शर्टलेस होकर दिखाए सिक्स-पैक एब्स
अर्जुन कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें पोस्ट की। उनकी एक तस्वीर फरवरी 2021 की है और दूसरी तस्वीर मई 2022 की। पहली तस्वीर में जहां अर्जुन कपूर मिरर सेल्फी लेते हुए अपने सिक्स पैक एब्स दिखाते हुए नजर आ रहे हैं, तो वही दूसरी तस्वीर में उनका बैली फैट साफ देखा जा सकता है। लंबे बालों और सिक्स पैक एब्स के साथ फिट बॉडी में अर्जुन कपूर बहुत ही स्मार्ट लग रहे हैं। अपनी इन दोनों तस्वीरों को शेयर करते हुए अर्जुन कपूर ने कैप्शन में लिखा, ’15 महीनों से काम चल रहा है। अच्छा महसूस हो रहा है और निश्चित रूप से मैं ये फोटो बाद में भी डिलीट नहीं करने वाला हूं। मुझे अपनी जर्नी पर बहुत ही गर्व है’।
15 महीने में हुए फैट टू फिट
अर्जुन कपूर ने अपने कैप्शन में आगे लिखा, ‘फरवरी 2021 से मई 2022 बहुत ही कठिन समय था, लेकिन मैं खुश हूं कि मैं ट्रैक पर रहा। मैं यह स्वीकार करता हूं कि नियमित रहना बहुत ही कठिन काम है, जोकि मैं अब भी हूं। लेकिन इन 15 महीनों में मैंने जो-जो महसूस किया और जो मेरा स्टेट ऑफ माइंड था वह काफी अच्छा था। मैं उम्मीद करता हूं कि यह हमेशा सेम ही रहे। मेरा सोमवार का मोटिवेशन मैं ही हूं कोई दूसरा नहीं। बहुत समय हो गया इस तरह महसूस किए हुए। यह मैं हूं’। रणवीर सिंह के इस पोस्ट पर उनके फैंस और बॉलीवुड सितारे लगातार कमेंट कर रहे हैं।
रणवीर सिंह ने ली अर्जुन कपूर की पिक्चर पर चुटकी
अर्जुन कपूर का ये ट्रांसफोर्मेंशन हर किसी को खूब पसंद आ रहा है। बॉलीवुड सितारे भी अभिनेता की तस्वीर पर लगातार कमेंट करते हुए उनकी तारीफ कर रहे हैं। अर्जुन कपूर के खास दोस्त और गुंडे के को-स्टार रणवीर सिंह ने हमेशा की तरह अर्जुन कपूर की तस्वीर पर मस्ती भरा कमेंट किया। उन्होंने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘हाय गर्मी’