नई दिल्ली:- सुनील ग्रोवर को पता है कि अपने फैंस को कैसे एंटरटेन किया जाता है। हाल में सुनील ने सोशल मीडिया पर बताया कि वो भी कान फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बने। इस बात को साबित करने के लिए सुनील ने एक तस्वीर भी शेयर की है। फैंस अपने फेवरेट कॉमेडियन और एक्टर को इस अंदाज में देख खासे खुश हो रहे हैं। कान के रेड कारपेट पर सुनील ग्रोवर अपने ‘गुत्थी’ वाले लुक में नजर आए। फैंस उनकी पोस्ट पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
कान 2022 में नजर आए सुनील ग्रोवर
कान फिल्म फेस्टिवल में भारत के स्टार्स धूम मचा रहे हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन, दीपिका पादुकोण और हिना खान समेत कितने भारतीय एक्ट्रेर्स ने कान में अपनी खूबसूरती के जलवे बिखेरे। पर कोई ऐसा भी था जिसपर किसी की नजर नहीं पड़ी, वो हैं सुनील ग्रोवर। रेड कारपेट पर सुनील ने मोव कलर की ड्रेस में कैमरा मैन को पोज दिया। इस पोस्ट को शेयर करते हुए सुनील ग्रोवर ने कैप्शन में लिखा ‘फ्रेंच रिवेरा’
फैंस ने किया रिएक्ट
नील ग्रोवर की इस पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। इस साल कान में शानदार अपिरियंस देने वाली हिना खान अपनी हंसी नहीं रोक पाईं। उसने हंसते हुए इमोजी पोस्ट किया तो वही रोनित रॉय ने भी लिखा, “सुनील .. “वाह! यार आपने तो बाजी मार ली !” मॉनी रॉय ने भी कमेंट सेक्शन में इमोजी शेयर की