स्टार प्रचारकों की लिस्ट से ज्योतिरादित्य सिंधिया को लगा झटका, कांग्रेस ने ली चुटकी

स्टार प्रचारकों की लिस्ट से ज्योतिरादित्य सिंधिया को लगा झटका, कांग्रेस ने ली चुटकी
भोपाल: मध्य प्रदेश होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी गई है। इस सूची ज्योतिरादित्य सिंधिया के नाम 10वें नंबर है। इसको लेकर कांग्रेस ने सिंधिया पर तंज कसा है। मध्य प्रदेश के कांग्रेस प्रवक्ता केके मिश्रा ने ट्वीट कर पूछा है कि इस लिस्ट में भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर का नाम कहां है? उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निशाना साधते हुए कहा कि है वे कांग्रेस में रहते हुए चुनाव अभियान प्रभारी रहे थे और भाजपा में जाने के बाद स्टार प्रचारकों की लिस्ट में 10वें नंबर पर आ गए हैं।
भाजपा ने जारी की 30 स्टार प्रचारक लिस्ट
मध्य प्रदेश के उपचुनाव में प्रचार के लिए भाजपा ने 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इसमें भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर का नाम शामिल नहीं है। प्रचारकों की सूची में ज्यादातर प्रदेश के नेता ही शामिल हैं। इसमें बहुत कम ऐसे नाम हैं जो प्रदेश के बाहर से हैं।
ये रही लिस्ट
भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में कहां है राजधानी की सांसद प्रज्ञासिंह ठाकुर? कांग्रेस में रहकर प्रदेश के चुनाव अभियान प्रभारी,भाजपा के स्टार प्रचारकों में हुए 10 नम्बरी?? वक्त की बलिहारी!@JM_Scindia @ChouhanShivraj @OfficeOfKNath pic.twitter.com/BufziHmwcY
— KK Mishra (@KKMishraINC) October 14, 2020