Mumbai. बॉलीवुड की अपकमिंग फिल्म भूल भुलैया-2 (Bhool Bhulaiyaa 2) का टीजर रिलीज कर दिया गया है। इसबार अक्षय कुमार की जगह फिल्म में कार्तिक आर्यन नजर आएंगे। वहीं कार्तिक के साथ कियारा आडवाणी भी नजर आएंगी। ये फिल्म 25 मार्च 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
फिल्म का टीजर कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। टीजर में वह किसी गुंबद पर बैठे दिख रहे हैं। एक्टर के लुक की बात करें तो वह आंखों में चश्मा लगाए, गले और हाथों में माला पहने, जींस टी-शर्ट के साथ काला चश्मा लगाए दिख रहे हैं। इसके साथ ही आस पास चील उड़ती दिख रही हैं। वहीं, उनका ये अवतार फैंस को हैरान कर रहा है।
बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना की रफ्तार कम होने के बाद 22 अक्टूबर से सिनेमाघरों को खोलने के आदेश दिए गए हैं। ऐसे में मेकर्स भी अपनी- अपनी फिल्मों के रिलीज की घोषणा कर रहे हैं। इस लिस्ट में कार्तिक स्टारर भूल भुलैया 2 भी शामिल हैं।